रांची, सितम्बर 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ईस्ट जेल रोड निवासी स्वपन भट्टाचार्ट से साइबर अपराधियों ने सोलर लगाने का झांसा देकर उनके खाते से चार लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। घटना 18 सितंबर की है। स्वपन भट्टाचार्य ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा कि उनके मोबाइल पर 18 सितंबर को एक व्यक्ति ने फोन किया। कहा कि उनके घर पर सोलर लगा है। इसके लिए उन्हें पैसा मिलेगा। इसके बाद फोनकर्ता ने उन्हें एक फॉर्मेट भेजा और उसे भरने के लिए कहा। फॉर्म भरने के बाद बुजुर्ग ने उसे समिट कर दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से चार लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.