हरदोई, फरवरी 21 -- पाली। मोहल्ला रामनगर में शनिवार दोपहर को एक घर में रखी सोलर बैटरी के अचानक फटने से 13 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों में मौजूद लोग दहशत में आ गए। परिजन घायल किशोरी को आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। रामनगर में सिराज का परिवार रहता है, जबकि सिराज जयपुर में सिलाई का काम करते हैं। शनिवार दोपहर उनकी 13 वर्षीय बेटी असरा घर के बरामदे में पानी पीने गई थी। तभी पास में रखी सोलर बैटरी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। धमाका इतना तेज था कि बैटरी के परखचे उड़ गए। बैटरी में भरा पानी असरा की आंखों में चला गया। बैटरी के टुकड़े लगने से वह गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे कस्बे के एक निजी चिकित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.