भभुआ, फरवरी 23 -- आरोपितों और चोरी की चार बैट्री व पिकअप वैन को लेकर थाना पहुंची पुलिस तीनों पर मुकदमा दर्ज कर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई, अब जाएंगे जेल (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने दुग्धा गांव के सोलर प्लांट से बैट्री की चोरी करते तीन आरोपितों को रविवार की रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में रोहतास जिला के तिलौथू थाना क्षेत्र के रोपहथा गांव निवासी पिकअप वैन चालक कृष्णा सिंह, तिलौथू निवासी कबाड़ व्यवसायी चंदन कुमार तथा अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्धा गांव निवासी दीनानाथ शर्मा शामिल हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार कर इनकी वैन और चोरी की गई बैट्री को अपने कब्जे में लेकर थाना चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित चोरी की बैट्री ले जाने के लिए अपने साथ वैन लेकर आए थे। चोरों ने प्लांट से चार बैट्री को खोलकर पिकअप प...