बोकारो, फरवरी 19 -- खेतको/अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चलकरी में सीसीएल की अतिमहत्वाकांक्षी डीआरएंडआरडी यानी दामोदर नदी रेल विपथन परियोजना के लिए अधिगृहित भूमि में सोलर पावर प्लांट लगाने को लेकर बुधवार को चलकरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय समीप विवाह भवन में बैठक की गई। ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन ने बताया कि जब कोई भी परियोजना का निर्माण होता है तो ग्राम सभा से सहमति लेना अतिआवश्यक है। परन्तु बैठक में सीसीएल प्रबंधन की उपस्थिति नहीं रही। सीसीएल के द्वारा जवाबी चिठ्ठी ग्राम सभा को दिया गया। सीसीएल का कहना है कि डीआरएंडआरडी अंर्तगत जो भी भूमि अधिग्रहण किया गया है, उस जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा दे दिया गया। सोलर प्लांट लगाने के लिए ग्राम सभा की सहमति की आवश्यकता नहीं है। वहीं चलकरी उत्तरीव दक्षिणी के ग्रामीणों ने कहा कि चालीस साल से सीसी...