औरैया, फरवरी 21 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों और बैंकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि सभी बैंक सोलर पावर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को ऋण देने में किसी प्रकार की देरी न करें और उन्हें सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराया जाए। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि योजना के लाभार्थियों की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा नए लाभार्थियों की नेट मीटरिंग और मीटर कॉन्फिग्रेशन का कार्य पोर्टल पर समय से पूरा कराया जाए। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा ने बताया कि इस मा...