लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अगस्त 2025 से जनवरी 2026 की अवधि में राज्य सोलर संयंत्र लगाने में दूसरे स्थान पर रहा। घरेलू रूफटॉप सोलर संयंत्रों की मासिक स्थापना में लगातार वृद्धि हुई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के दस प्रमुख जिलों में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, बरेली, प्रयागराज, आगरा, झांसी, रायबरेली, शाहजहांपुर और सहारनपुर शामिल हैं। सोलर पैनल मामले में यूपी का सीधा मुकाबला महाराष्ट्र और गुजरात से रहा है। सौर ऊर्जा क्षेत्र में लंबे समय से अग्रणी रहे गुजरात को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने शीर्ष दो राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत की है। यूपीनेडा के निदेशक इंद्रजीत सिंह के मुताबिक यह उपलब्धि राज्य सरकार की सौर नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, जिलावार निगरानी और समयबद्ध लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.