हरदोई, दिसम्बर 8 -- हरदोई। कोतवाली शहर में सोलर पैनल लगवाने के बाद सब्सिडी दिलाने की बात कहकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। शहर के मोहल्ला नुमाइश पुरवा निवासी अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह के पुत्र विपिन सिंह ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत तीन किलो वाट कनेक्शन का सोलर पैनल लगवाने के लिए मोहल्ला के ओम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उससे संपर्क किया। बताया कि स्कीम के अनुसार एक लाख 80 हजार रुपए भुगतान करना होगा। उसके बाद सोलर पैनल लगवाने के बाद स्वत: बैंक खाते में 1 लाख 08 हजार रुपए की अनुदान राशि शासन द्वारा भेज दी जाएगी। इसके अलावा धनराशि में से 500 रुपए की छूट अतिरिक्त दूंगा। बातचीत के बाद उसने तीन किलोवाट का विद्युत कनेक्शन कर...