मुरादाबाद, फरवरी 9 -- क्षेत्र में रविवार की रात एक डंपर ने सोलर पैनल और तराजू विक्रेता को कुचल दिया। हादसे में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है हादसे के समय कारोबारी सड़क किनारे लगे ठेले से मोमोज खरीद रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कोतवाली क्षेत्र के राजूपुर मिलक के हाल और मूल शाहजहांपुर के हरदब चौकी मोहल्ला निवासी कपिल कुमार सक्सेना पुत्र स्व. तुलसी राम सक्सेना की पत्नी संगीता सक्सेना और दो बेटियां माही और डोली उत्तराखंड के काशीपुर के निकटवर्ती हिम्मतपुर में किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने भोजपुर में अपने भांजे आंसू सक्सेना की देखरेख में सोलर पैनल और तराजू अच्छी बिक्री का व्यवसाय शुरू किया। रविवार की शाम लगभग चार माह बाद वह अपने परिवार के पास जा रहे थे। कपिल सक्सेना रात लगभग 9:30 बजे काशीपुर के हिम्मतपुर क...