कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खेमकरन में चोरों ने सोलर पम्प से सोलर प्लेट चोरी कर पार कर दी गई। पीड़ित किसान ने थाने में शिकायत दी है। नगला खेमकरन गांव निवासी पीड़ित किसान शिवकुमार ने बताया कि उसके खेत पर लगे सोलर पम्प में शक्ति कंपनी की 17 सोलर प्लेट लगी थीं। 28 जनवरी की रात किसी समय चोरों ने पम्प से 9 सोलर प्लेट चोरी कर लीं, जबकि एक सोलर प्लेट को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाना सकरावा में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...