अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सोलरपंप से सिचाई किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। इस संयंत्र के लगाने से किसानों को बिजली व डीजल पर नहीं निर्भर होना पडे़गा। इस योजना मंे लाभार्थी किसान को 60 से 70 प्रतिशत अनुदान मिलता है। कृषि विभाग द्वारा संचालित पीएम कुसुम योजना किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। इससे किसानों की सिंचाई में काफी सहूलियत मिल रही है। अब तक जिले में कृषि विभाग की तरफ से 585 किसानों को योजना का लाभ मिल चुका है। किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध एवं उर्जा बचाकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सोलर शक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। इस योजना का संचालन वर्ष 2017 में किया गया है। इसमें लाभार्थी किसान बिना डीजल व बिजली खर्च के सोलर पंप से अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 277 किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.