आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में सोलर पंप लगाने के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 10 प्रतिशत भी आवेदन नहीं आए है। जिले के किसान सोलर पंप लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिले में विभिन्न क्षमता के 284 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष करीब 35 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन के लिए अब पांच दिन ही शेष बचे हैं। दो से तीन एचपी के लिए 155 सोलर पंप का लक्ष्य है। सिर्फ 22 किसानों ने आवेदन किया है। सोलर पंप के लिए ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। 15 दिसंबर तक आवेदन करने हैं। दो एचपी एसी और डीसी सर्फेस पंप, दो और तीन एचपी एसी और डीसी सबमर्सिबल पंप के लिए 155 सोलर पंप किसानों को दिए जाने हैं। अभी तक करीब 22 किसानों ने आवेदन किया है। इसके साथ ही 97 पांच एचपी एसी सबमर्सिबल सोलर पंप का लक्ष्य है। जिसके लिए 12 किसानों...