गुमला, फरवरी 21 -- कामडारा। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत गांव टाटी गिरजाटोली में पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा निर्मित सोलरयुक्त जलमीनार पिछले एक माह से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि गांव के लोगों को लगभग आधा किमी दूर स्थित कुएं से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 में संवेदक एस जी प्राइजेज द्वारा गांव टाटी गिरजाटोली में 8 हजार लीटर क्षमता वाली सोलरयुक्त जलमीनार का निर्माण कराया गया था। इस जलमीनार से घर-घर नल योजना के तहत गांव के सभी घरों में कनेक्शन जोड़ा गया था, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन बीते एक माह से जलमीनार से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...