सिमडेगा, जनवरी 16 -- जलडेगा, जिला प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोनमेरला बरटोली में लगे सोलर जलमिनार से अज्ञात चोरो से गुरुवार की रात स्टार्टर की चोरी कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण महिलाएं पानी भरने के लिए जल मीनार के समीप पहुंची तो देखा कि मोटर का स्टार्टर गायब है। इधर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने सोलर जलमीनार के समीप सोलर लाइ्रट लगाने की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...