रांची, जनवरी 5 -- मांडर, प्रतिनिधि। भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा वैज्ञानिक एसआर मीणा की अगुवाई में तीन दिनी जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को मांडर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार से हुई। कार्यशाला में मौजूद प्रखंडकर्मियों, पंचायती प्रतिनिधियों को एसआर मीणा द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत सोलर ऊर्जा के विषय में अवगत कराया। देश की बढ़ती हुई ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने में उन्होंने सोलर ऊर्जा को मुख्य स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के कारण गर्मी के सीजन में किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि कर सकते हैं। यह जागरुकता अभियान प्रखंड की दो अन्य पंचायतों में आयोजित किया जाएगा और लोगों को सोलर ऊर्जा के महत्व के विषय में अवगत कराया जाएगा...