आगरा, दिसम्बर 2 -- मार्गशीर्ष मेला में स्नान व मेला देखने के लिए लोग सस्ते साधन के रूप में ट्रेन का उपयोग कर रहे हैं। आसपास के जिलों से भी लोग ट्रेन से ही आ जा रहे हैं। इन लोगों के लिए सुरक्षित यात्रा कराने को रेलवे गंभीर बना हुआ है। स्टेशन पर स्थित जीआरपी चौकी प्रभारी सलमान अली ने बताया कि वह सुबह से ही स्टेशन पर गश्त में जुट जाते हैं, हमराहों के साथ ही स्वयं भी यात्रियों को जागरूक करते हैं, जिससे उनके साथ कोई अप्रिय वारदात न हो। अधिक भीड़ वाले स्थान प्लेटफार्म, स्टेशन एंट्री, टिकट काउंटर, ब्रिज और ट्रेनों के अंदर पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। पुलिस को चेकिंग कर छोड़े गए बैग, संदिग्ध वस्तुएं और भीड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। उनकी निगरानी में पुलिस कर्मियों ने कोचों में चढ़कर यात्रियों को सहायता व सुरक्षा ...