आगरा, दिसम्बर 30 -- सोरों कस्बा में गत दिवस युवक पर हुए जानलेवा हमले, पथराव एवं तमंचा लहराकर धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन भी गिर गई। घटना से बाजार में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में अनुज पुत्र महेशचंद्र निवासी मोहल्ला कटरामठ सोरों ने बताया है कि गत 28 दिसंबर की शाम करीब पौने सात बजे वह राम लाल चौराहा पर संजीव गुप्ता की दुकान के पास खड़ा हुआ था। तभी सोनू निर्भय, अभय निर्भय, सागर निर्भय, कुलदीप निर्भय व दो अज्ञात लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसे लहूलुहान कर पास में ही एक मकान की छत पर चढ़ ...