आगरा, फरवरी 24 -- तीर्थ नगरी सोरों में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के कायाकल्प के लिए नगर पालिका के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन निगम के लिए पत्र लिखा है। मंगलवार को चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि तीर्थ नगरी में नेपाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ ही अन्य प्रांतों से तीर्थ यात्री धार्मिक अनुष्ठान, अस्थि विसर्जन व पिंडदान क्रिया करने के लिए हर रोज सोरों आते हैं। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किया है। वर्तमान में रोडवेज बस स्टैंड में आधार भूत सुविधाएं जैसे अतिथि कक्ष, शौचालय, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था का आभाव है। इसके साथ ही रोडवेज बसों के बस स्टैंड पर नहीं आने से भी यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। सोरों में राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही अन्य क्षेत्रों से हर रोज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.