आगरा, फरवरी 9 -- तीर्थ नगरी सोरों में चल रहे महाशिवरात्रि पर कांवड़ मेला में एडीएम व एएसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लहरा घाट का निरीक्षण किया है। एडीएम ने नगर पालिका की प्रभारी अधिसासी अधिकारी व एसडीएम हर्षिता देवड़ा से लहरा घाट पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। सोमवार की शाम एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह व एएसपी सुशील कुमार शाम के समय सोरों के लहरा घाट पर पहुंचे। उन्होंने लहरा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र से जानकारी ली। एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने लहरा गंगा घाट पर नगर पालिका के द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। महाशिवरात्रि पर्व को द्रष्टिगत रखते हुए अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार से लहरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.