आगरा, जून 15 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव तुमरिया में भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। इस मामले में तुमरिया गांव की रहने वाली एक महिला ने दर्जनभर नामजद लोगों के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी है। शनिवार को तुमरिया गांव की रहने वाली रूपवती ने सोरों पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी भूमि पर नामजद लोग अवैध तरीके से निर्माण करने के लिए पहुंच गए। उसने जब निर्माण कार्य को रोका तो उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। जिससे उसकी जान बच सकी। पुलिस भूमि निर्माण में विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत किया। तुमरिया गांव के ग्रामीणों ने विवाद के वीडियो भी सोशल नेटवर्क पर वायरल करना शुरू कर दिए। शनिवार की सुबह इस विवाद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.