आगरा, मार्च 18 -- कोतवाली क्षेत्र के कंपुर गांव में एक युवक से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक की बाइक में तोड़फोड़ कर दी गई। उसकी जेब से भी रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में ओमवीर पुत्र गंगाधर निवासी चंडौस ने बताया है कि गत रविवार को छह बजे उसका बेटा प्रभाकर बाइक से कंपुर गांव गया था। यहां उसे पुरानी रंजिश को लेकर कंपुर गांव के निवासी सोमेश, अतुल, शैलेश, योगेंद्र, राहुल, विपिन, सोनू, आसिव ने घेर लिया और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर डाली। जेब से नकदी निकाल ली। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.