प्रयागराज, जनवरी 12 -- जन शिकायत के आधार पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोरांव में औचक निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. एके तिवारी के निर्देश पर गठित टीम ने रॉयल नर्सिंग होम का निरीक्षण किया, जहां कोई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद नहीं था। बेसमेंट में ऑपरेशन थिएटर भी था। बिना डॉक्टर के ओटी होने के कारण उसे सील कर दिया गया। इस क्रम में टीम ने समीर क्लीनिक एवं मैटरनिटी का भी निरीक्षण किया जहां प्रसूताएं भर्ती थीं। लेकिन वहां महिला चिकित्सक न होने के कारण ओटी को सील करने के साथ ही उसका पंजीकरण निलंबित कर दिया गया। टीम ने मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण टीम में पंजीकरण नोडल डॉ. आरसी पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज पांडेय और राकेश जायसवाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.