गंगापार, फरवरी 21 -- दोस्त संग बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे दुल्हे के ममेरे भाई को सोरांव के भावापुर टोल प्लाजा के समीप प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर शुक्रवार रात ट्रक ने कुचल दिया। जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर आक्रोशित बाराती ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया परन्तु पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मामला शांत कराया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रतापगढ़ जनपद के थाना जेठवारा गुलाब सिंह कटरा चैतही गांव निवासी 18 वर्षीय शिव पटेल उर्फ शिवम पुत्र संजय पटेल अपने साथी रोहित निवासी खमपुर मऊआइमा के साथ सोरांव हाजीगंज के मिलन पैलेस में अपने बुआ के लड़के विशाल की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। सोरांव के भावापुर टोल प्लाजा के समीप पहुंचा था कि ट्रक में जोरदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.