गंगापार, दिसम्बर 23 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। तहसीलदार के निर्देश पर सोरांव तहसील के 19 प्वाइंट का चयन कर क्षेत्रीय लेखपालों की ओर से अलाव जलाए गए हैं। सोरांव के होलागढ़ मोड, सोरांव, चौराहा, तहसील गेट, बड़गांव समेत होलागढ़, कौड़िहार एवं मऊआइमा ब्लॉक क्षेत्र में अलाव जलाने का निर्देश तहसीलदार के द्वारा जारी किए गए हैं। सोरांव चौराहे पर पिछले कुछ दिनों से अलाव जलाया गया है। कड़ाके की ठंड से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बाजार एवं तहसील आदि स्थान पर आने वाले लोगों अलाव का सहारा ले रहे हैं। सोरांव के हल्का लेखपाल नागेंद्र पांडेय ने बताया कि होलागढ़ मोड तिराहे पर अलाव जलाने के लिए गिराईं गई लकड़ी लोग उठा ले गए। जानकारी होने पर दूसरी लकड़ी भेज कर अलाव जलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...