गंगापार, फरवरी 24 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी परिसर सोरांव में मंगलवार को नवाचार के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। बीएसए अनिल कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर गुणवत्ता सुधार हेतु प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्र ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...