गंगापार, फरवरी 4 -- कस्बे की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रामलीला मैदान के पास नया 250 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में रामलीला मैदान कल्याणपुर मार्ग तिराहे पर ट्रांसफॉर्मर स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग सोरांव के एसडीओ प्रांजल मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चौरसिया, राजा मिश्रा विद्युत स्टोर इंचार्ज तथा व्यापारी प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे। सभी की सहमति से रामलीला मैदान के पास उपयुक्त स्थान को चिह्नित किया गया। विद्युत विभाग के अनुसार शीघ्र ही ट्रांसफॉर्मर स्थापना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.