सहरसा, जुलाई 12 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गढ़ बाजार में बीती गुरुवार रात एक बड़ी चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। अज्ञात चोरों ने घर का किवाड़ तोड़कर लाखों की जेवरात, 80 हजार रुपये नकद, कीमती कपड़े और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। पीड़ित ओमप्रकाश साह ने बताया कि रोज़ की तरह वे रात को खाना खाकर सोने चले गए थे। देर रात चोरो ने कमरे का दरवाज़ा तोड़कर घर में रखे पांच बक्से उठा लिए। अगली सुबह जब नींद खुली तो घर का दरवाज़ा खुला मिला। खोजबीन करने पर चार बक्से पास की बांसबाड़ी में बिखरे मिले, लेकिन उनके भीतर से सभी कीमती सामान गायब था। चोरी की इस वारदात के बाद पूरे गढ़ बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार सदमे में है और न्याय की गुहार लगा रहा है। घटना की जानकारी सोनवर्षा राज थाना को दी गई। थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.