अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- वीपीकेएएस की ओर से एरासेरा गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें किसानों को सोयाबीन से विभिन्न उत्पाद तैयार करने के तरीके बताए। साथ ही आधुनिक कृषि यंत्रों की भी किसानों को जानकारी दी। अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना-कटाई के बाद अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकी व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से कृषि यंत्र जानकारी व सोयाबीन आधारित मूल्यवर्धित उत्पादों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में गांव के 21 किसानों को सोयाबीन से टोफू (सोयापनीर), सोया दूध व सोया बड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सोयाबीन से विभिन्न उत्पाद बनाने की विधि से संबंधित लीफलेट भी वितरित किए। इसके अलावा विवेक मंडुवा थ्रेशर और धान थ्रेशर की कार्यप्रणा...