फिरोजाबाद, जनवरी 20 -- थाना जसराना के नगला हीरे के निकट पेड़ पर लटक कर खुदकुशी करने वाले सोमेश की हत्या में ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सोमेश की पत्नी अपने मायके चली गई थी तथा सोमेश जब लेने गया तो पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिल उसके साथ में मारपीट कर धक्का देकर बाहर निकाल दिया था। घिरोर के नगला फत्ते निवासी सोमेश का शव 17 जनवरी को जसराना के गांव नगला हीरा में पेड़ पर लटका मिला था। वह 16 जनवरी को घर से अपनी गाड़ी लेकर निकला था। बताया जाता है कि सोमेश का विवाह चार साल पहले नायकूड घिरोर निवासी अंजलि से हुआ था। शादी के बाद अंजलि एवं उसके परिवार के लोग सोमेश को परेशान करते थे तथा पैसे देने का दबाव बनाते थे। उसकी पत्नी बगैर सोमेश को बताए अपने पिता विजयपाल के साथ मायके चली गई तथा सोने की चेन, दो अंगूठी एवं 54000 रुपये ले गई तथा अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.