बगहा, अप्रैल 6 -- रामनगर। बिहार के वैष्णो देवी के रूप में वख्यिात सोमेश्वर पर स्थित मां कालिका माई जाने वाले यात्री आज भी सुविधाओं के लिए तरस रहे है। वीटीआर वन प्रमंडल 1 के गोवर्धना के नजदीक पहाड़ी पर स्थित इस स्थल को विकसित करने की योजना फाइलों में धूल फांक रही है। वही आज तक इसको पर्यटन स्थल घोषित करने का काम भी नहीं हो सका हैं। सुविधाओं की कमी के कारण बीते वर्षों में आधा दर्जन से अधिक यात्री मौत के काल में समा चुके हैं। बीते वर्ष भी बेतिया के एक युवक की मौत परैवा दह में नहाने के दौरान गिरने से हो गई थी। बीते एक दशक में आधा दर्जन से भी अधिक लोग सोमेश्वर यात्रा के दौरान अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी सुगम यात्रा की दिशा में अब तक ठोस कदम नही उठाया जा सका। आज भी स्वयं सेवकों के भरोसे यहां की यात्रा होती हैं। सोमेश्वर को विकसित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.