अल्मोड़ा, दिसम्बर 17 -- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को गृह विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रैत में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास तो उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया। रैत में मिनी स्टेडियम के शिलान्यास को पहुंची कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसका निर्माण 97.89 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश के कोने कोने में खेल सुविधाएं पहुंचना उनका प्राथमिक लक्ष्य है, जिससे हर घर से खिलाड़ी तैयार करने का सपना पूरा हो सके। कहा कि कांग्रेस सरकार ने सोमेश्वर में खेल मैदान के नाम पर महज एक जमीन का टुकड़ा छोड़कर खानापूर्ति की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इस सपने को साकार करने का काम किया है। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया। कहा कि जल्द ही यह अस्पताल अपनी पूरी क्षमता के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.