बागेश्वर, सितम्बर 2 -- लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और आवासीय मकानों की सुरक्षा दीवार गिरने की सूचनाएं हैं। लोद घाटी के घुड़दौड़ा ग्राम पंचायत में भागुली देवी के मकान के आगे की दीवार ध्वस्त हो गई। उनका मकान गिरने के कगार पर है। भागुली देवी ने अपने चार सदस्यों के परिवार के साथ दूसरे घर में शरण ली है। इधर, भंवरी गांव में दीवान सिंह का आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गया है। आंगन का काफी हिस्सा भूस्खलन से ध्वस्त हो गया है। सुरक्षा दीवार और खेतों का हिस्सा गिरकर मुख्य हाईवे में आ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.