अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश थमने नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। सरकार से कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को पहाड़ विरोधी बताया। कहा कि कैबिनेट मंत्री की ओर से विधानसभा में दिए पहाड़ विरोधी बयान से उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर कैबिनेट मंत्री को बचाने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां ब्लॉक अध्यक्ष कुन्दन सिंह भण्डारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कृष्ण सिंह बिष्ट, पूर्व जिपं सदस्य किशोर नयाल, युका विस अध्यक्ष भुवन दोसाद, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.