हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर के बीच अध्ययन केंद्र संचालन के लिए समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत अध्ययन केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता रहेगा। कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट और महाविद्यालय की ओर से सहायक आचार्य डॉ. अमिता प्रकाश ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्रीय सेवाएं) प्रो. एमएम जोशी, प्रशासनिक अधिकारी पीएस परिहार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...