अल्मोड़ा, मार्च 24 -- सोमेश्वर। जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान है। रात में जंगली सूअर खेतों को खोदकर तहस-नहस कर रहे हैं। जबकि दिन में बंदरों के झुंड किसान की मेहनत चट कर जाते हैं। सोमेश्वर के न्याय पंचायत चनौदा, मनसारी नाला, रनमन मनान और लाेद घाटी के अलावा ताकुला बसोली में जंगली सूअरों ने किसानों की धान की खेती को चौपट कर दिया है। रात्रि में खेतों को खोदने खड़ी फसल को रौंदने के साथ जंगली सूअर धान की फसल को तहस-नहस कर रहे हैं। पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख ललित दोसाद ने बताया कि किसानों ने आलू का बीज लगाया। लेकिन उसे जंगली सूअर खोद कर नष्ट कर रहे हैं। सरकार की ओर से जंगली सूअर और बंदरों की रोकथाम के लिए कोई कारगर उपाय नहीं किए जा रहे हैं। जिस कारण किसान खेती से विमुख होने लगा है। उनका कहना है कि कृषि को बचाने के लिए गांव से जुड़े जंगल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.