अल्मोड़ा, मार्च 24 -- सोमेश्वर। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर भतीनेश्वर में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ जारी है। कथा सुनने लोद घाटी के लखनाड़ी, गोलने, मढ़ी, बरगला, रैत, झोपुलचौरा, सोमेश्वर गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शिव मन्दिर पहुंच रहे हैं। रात्रि में भजन कीर्तन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पंचम दिवस की कथा का वाचन करते हुए व्यास दिनेश चंद्र पांडे ने बारह ज्योतिर्लिंगों के महत्व को बताया। और महादेव के अनेकों अवतारों और शिव शक्ति की महिमा से जुड़े कई प्रसंगों का वाचन किया। कार्यक्रम महंत राजेंद्र गिरी महाराज के मार्गदर्शन में हो रहा है। जबकि यजमान रंजीत सिंह रावत और कमेटी के अध्यक्ष बिशन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष नंदन गिरी सहित सैकड़ों महिलाये और श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.