पाकुड़, जनवरी 10 -- थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर लिट्टीपाड़ा स्टेडियम (धुंदापहाड़ी) के समीप शुक्रवार देर शाम को सोमू पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा पोखरिया गांव निवासी गांदे पहड़िया व शिवा पहड़िया घरमपुर हटिया से घर वापस लौट रहे थे। उसी समय स्टेडियम के समीप लिट्टीपाड़ा की ओर से जा रहे सोमू वाहन संख्या जेएच 04 जे 1804 से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल में सवार दोनों व्यक्ति दूर जाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाई। जहां डॉक्टरों ने गांदे पहड़िया को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य व्यक्ति का ...