मोतिहारी, जून 17 -- पीपराकोठी।बेदीबन मधुबन के किसान सुबोध कुमार उपाध्याय व मां सपना उपाध्याय के पुत्र सोमिल कुमार उपाध्याय ने नीट यूजी की परीक्षा में बाजी मारी है। उसे 720 में 541 अंक मिला है। सोमिल को ऑल इंडिया रैंक 16601 और कैटेगोरी जेनरल रैंक में 6974 हासिल किया है। सोमिल डीएवी से दसवीं व बारहवीं की परीक्षा पास की। बचपन से मेधावी छात्र रहा सोमिल घर पर ही रहकर आन लाइन तैयारी करता था। तीसरी बार में चयनित हुआ है। उसकी सफलता पर घर में खुशियों का महौल बन गया है। इस सफलता पर महाराष्ट्र पुलिस के पुलिस कमश्निर चाचा भूषण कुमार उपाध्याय, ऐयरफोर्स के लेफ्टिनेंट, अरविंद कुमार उपाध्याय इंजीनियर मनोज उपाध्याय आदि ने शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...