चक्रधरपुर, जनवरी 16 -- सोनुवा। गुदड़ी प्रखंड के बिरसाइत समाज का प्रतिनिधिमंडल खूंटी जाकर सोमा मुंडा के परिजनों से मिला। बिरसाइत समाज के धर्मदादा बिरसा मुंडा के नेतृत्व में बिरसाइत समाज के लोगों ने सोमा मुंडा के परिजनों से मिलकर उनकी हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्याय की मांग उठाई। मौके पर सोमा मुंडा को श्रद्धांजलि भी दी गई। बिरसा मुंडा ने कहा कि सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में बुलाए गए 17 जनवरी के झारखंड बंद को मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट कमेटी द्वारा समर्थन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.