रांची, जनवरी 11 -- कर्रा, प्रतिनिधि। एदेल संगा पड़हा राजा सह झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय सोमा मुंडा की स्मृति में सोमवार को खूंटी के हुटार चौक स्थित जियारप्पा एदेल संगा पड़हा जतरा मैदान में शोक सभा का आयोजन किया गया है। यह शोक सभा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में समाजसेवी, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने महिलाओं एवं पुरुषों से बड़ी संख्या में पहुंचकर स्व. सोमा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि 7 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश व्याप्त है। यह जानकारी झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव फ्रेंकलिन धान ने दी।

हिंदी हि...