जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- घाघीडीह पंचायत के सोमाय झोपड़ी में रविवार रात 11 बजे बिजली का 11 केवीए का तार टूटकर गिर गया। इसके कारण करीब ढाई हजार घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया है। तार पंचायत समिति सदस्य प्रभा हांसदा के घर की छत पर गिरा, जिससे उनके घर में रखे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए। गनीमत रही कि कोई तार की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। लोगों ने वहां पहुंचे बिजलीकर्मियों को घेरकर हंगामा किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर समेत अन्य तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार को जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया। बिजली निगम के कार्यपालक अभियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.