सहरसा, जनवरी 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। राज्य सरकार के निर्देश के तहत सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति को लेकर सोमवार से अमल शुरू हो गया है। निर्देशानुसार सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पदाधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने का आदेश दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आलोक राय ने जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादी अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचे। लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निर्गमन में हो रही देरी सहित अन्य समस्याओं से एसडीओ को अवगत कराया। एसडीओ आलोक राय ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि जटिल एवं बड़े मामलों में संबंधित विभागीय पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.