बुलंदशहर, फरवरी 7 -- थाना प्रांगण में आगामी पर्व महाशिवरात्रि के सम्बन्ध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान डीजे एवं लाउडस्पीकर कम ध्वनि से बजाने के निर्देश दिए। कोतवाल ने कहा कि सोमवार से महाशिवरात्रि तक मीट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि बाइक से स्टंट करने पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने विद्युत तारों के नीचे व विद्युत ट्रांसफाॅर्मर के बराबर में कावड़ यात्रा शिविर न लगाने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को निर्देशित किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर शराब की दुकानों को ढकवाने के निर्देश दिए। और कावड़ यात्रा निकलने वाले मार्गो को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व भाजपा मण्डल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.