सहारनपुर, जनवरी 12 -- सोमवार को मौसम ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराया। यह दिन इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान भी 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस किया गया। सुबह दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में आई इस गिरावट के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। रविवार की तुलना में सोमवार को ठंड का प्रकोप अधिक रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार को दोनों तापमानों में और गिरावट दर्ज की गई। ठंडक ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.