आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। कड़ाके की सर्दी और बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकत पारा 15 डिग्री तक पहुंचने के कारण सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दो दिन बाद बादलों के छंटने से सुबह नौ बजे धूप तो निकल गई, लेकिन सर्द हवाओं के चलते उसका असर न के बराबर रहा। जिसके चलते पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़क गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों की ओर से चल रही पछुआ हवा ने लोगों को घरों में ही रहने के लिए मजबूर कर दिया है। दो दिन बाद बादलों के छंटने से सोमवार की सुबह नौ बजे ही धूप निकल गई, लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीदों पर बर्फीली हवा ने पानी फेर दिया। गलन बढ़ने से पूरे दिन लोग ठिठुरते हुए नजर आए। शनिवार को दिनभर आस...