सीवान, जनवरी 14 -- सीवान, एक संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बिजली कार्यालयों में उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। यह व्यवस्था 19 जनवरी से प्रभावी होगी। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग) कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.