फरीदाबाद, जनवरी 5 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को शीत लहर चलने से लोग कपकपाते रहे। वहीं सोमवार मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन ढलते ही फिर से ठंड के चलते हाथ-पैरों की अंगुलियों में गलन अनुभव होने लगी। स्मार्ट सिटी में 10 दिनों से लगातार ठंड का कहर जारी है। अब शीत लहर में तापमान में और गिराने का काम किया है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया है। आसमान में बादल छाए रहने और कोहरा होने की वजह से सुबह सात बजे भी अंधेरा छाया रहता है। इसके अलावा मैदानों पर सुबह के समय पाला भी दिखाई देता है। यह ठंड सरसों की खेती के लिए नुकसान दायक बताई जा रही है। वहीं गेहूं फसल के लिए अमृत साबित हो रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.