हापुड़, फरवरी 16 -- शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटने के लिए तैयार नहीं है। सोमवार को दिन निकलते ही शहर में जाम लग गया। जाम के जाम में फंसॉने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत कर लोग जाम से निकलकर अफने गंतव्य पर पहुंच सकें। शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शायद ही एेसे कोई दिन जाता हो जिस दिन लोगों को जाम के झाम में फंसकर परेशान न होना पड़े। सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे से तहसील चौपला पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते मेरठ रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। दिन भर में कई बार शहर की सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। स्थिति यह हो गई कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम में फंसे लोग इसी प्रया...