अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर में सोमवार को लगने वाला जाम कम नहीं हो पा रहा है। एक बार फिर से सोमवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम ज्यादातर पुरानी तहसील से लेकर रोडवेज तक लग रहा है। इसके अलावा शहजादपुर में पहितिपुर और दोस्तपुर रोड के पास लग रहा है। साप्ताहिक जाम आखिर कब तक खत्म होगा इसको लेकर ट्रैफिक विभाग भी परेशान है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को काफी समय से शहर में जाम लग रहा है। कई बार देखा जाता है कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के कारण भी शहर में जाम लग जाता है। शहर के भीतर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई न जाने से लोग ट्रैफिक नियमों का ठीक तरह से पालन नहीं कर रहे है। ओवरब्रिज पर ओवरटेकिंग और रोडवेज की बसों के आड़ा तिरछा खड़ा होने के बाद जाम लग रहा है, जिसके चलते सोमवार को शहर में फिर जाम लगा रहा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.