रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी गौरव पांडे को सौंपा। ज्ञापन में आगामी उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र को कम से कम तीन सप्ताह तक आयोजित करने तथा प्रत्येक सोमवार को प्रश्नकाल और विधायी कार्य सुनिश्चित करने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि अन्य राज्यों की विधानसभाओं की तुलना में उत्तराखंड विधानसभा के सत्र कम अवधि के लिए बुलाए जाते हैं, जिससे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में प्रभावी ढंग से नहीं उठ पाते। प्रदेश के 70 विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न सदन में रखने और सरकार से जवाब लेने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। आरोप लगाया कि राज्य में कान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.