हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददता। होली के चलते निजी अस्पतालों और बेस अस्पताल में शनिवार को ओपीडी पूरी तरह बंद रही। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (एसटीएच) में आधे दिन ओपीडी संचालित होने से मरीजों को थोड़ी राहत मिली। ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने से इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल और राजकीय आयुष अस्पताल में गुरुवार और शुक्रवार को ओपीडी बंद थी। इसके बाद शनिवार को भी होली का अवकाश होने से ओपीडी बंद रही। एसटीएच में शुक्रवार को पूरे दिन ओपीडी बंद रही। शनिवार को आधे दिन ओपीडी खुली रही, जिसमें करीब 120 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। निजी अस्पतालों में ओपीडी नहीं होने से एसटीएच के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। रविवार को भी पूरे दिन ओपीडी बंद रहेगी। सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.